फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

Fri, 16 Oct 2020 03:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सुरक्षा बल - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरसगुड़ा और आउटपल्ली गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन




सुंदरराज ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब कोरसगुड़ा और आउटपल्ली गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें