फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narayanpur: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, सर्चिग के दौरान भारी मात्रा में नक्सलियों की सामाग्री बराामद

Sat, 07 Dec 2024 02:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर

सार

नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
नक्सलियों का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थीं। सर्चिंग गश्त के दौरान ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई थी। 

विज्ञापन


बरामद नक्सली सामग्रियों रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबुन एवं अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त कार्यवाही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें