फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सली विरोधी अभियान 'संगम' में नक्सलियों के सात शिविर सुरक्षा बलों ने किए ध्वस्त

Fri, 26 Feb 2021 05:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
नक्सलियों से मिला सामान - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन संगम के तहत पिछले तीन दिनों में अबूझमाड़ क्षेत्र में सात से अधिक नक्सल ठिकाने ध्वस्त किए गए। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सली भारी मात्रा में डेरा डाले हुए थे। उनके पास से सामान, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सरहदी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन संगम चलाया गया।

क्षेत्र में अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर पुलिस और नक्सलियों बीच गोलीबारी हुई तथा सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सात शिविरों को ध्वस्त कर दिया। सुंदरराज ने बताया कि अभियान के दौरान डीआरजी के एक जवान की मृत्यु हुई है तथा एक अन्य जवान घायल हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को नारायणपुर और कांकेर जिले से डीआरजी, एसटीएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

सुंदरराज ने बताया कि नक्सल विरोधी इस अभियान का नाम "ऑपरेशन संगम" दिया गया था। अभियान में सुरक्षा बलों के 700 जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 के बाद पहली बार है कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सली प्रभाव वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान चलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें