फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली साजिश नाकाम: बीजापुर में सीआरपीएफ ने बरामद किए दो आईईडी, किया निष्क्रिय

Thu, 17 Jul 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी ने पेट्रोलिंग के दौरान 1.5 किलोग्राम के दो आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए। सुरक्षाबलों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश विफल हुई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बीजापुर आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी की टीम ने एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान दो आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ कैंप उसूर से टेकमेटला की ओर रवाना हुई टीम कच्चे रास्ते पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सतर्कता दिखाते हुए दो बीयर बॉटल में छुपाए गए 1.5 किलोग्राम के दो आईईडी का पता लगाया गया। यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। बम निरोधक दस्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी सावधानी के साथ आईईडी को निष्क्रिय किया। इस कार्रवाई में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षाबलों की सतर्कता, सूझबूझ  की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया और नक्सलियों की साजिश विफल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें