छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के बड़गांव में नक्सलियों ने 10 किलो का बिस्फोटक बम लगाए थे जिसे सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है।
#Chhattisgarh: Security forces defuse 10 kg improvised explosive device, planted by naxals in Kanker's Badgaon pic.twitter.com/CeCbCvNq6u
— ANI (@ANI_news) 15 June 2017
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के अड्डे से हथियार बरामद किए गए। इस अड्डे के बारे में 13 जून को गिरफ्तार एक नक्सली ने अड्डे का पता बताया था।
गौरतलब हो कि इससे पहले भी कांकेर जिला में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट तब हुआ जब दल्लीराजहारा-रोवघाट रेल परियोजना के तहत परीबेडा गांव में पटरी बिछाने का काम चल रहा था। इस कार्य की सुरक्षा के लिए एसएसबी की 33वीं बटालियन को तैनात किया गया था। विस्फोट एसएसबी के कैंप से करीब 500 मीटर दूरी पर हुआ था।
Arms recovered from a naxal hideout in Chhattisgarh's Narayanpur, information about which was revealed by an arrested naxal on June 13th pic.twitter.com/SxVOGLW0RU
— ANI (@ANI_news) 15 June 2017