फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR News: रेलवे यात्री ध्यान दें; छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ये ट्रेनें हुईं रद्द, देखें शेड्यूल

Sat, 21 Dec 2024 06:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

SECR News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECR News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इसके पीछे की वजह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग के लिये मेगा ब्लॉक होना बताया जा रहा है। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।  

विज्ञापन


रद्द होने वाली ट्रेन: 
दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को बिलासपुर एवं टाटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर - बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देरी से चलने  वाली गाडियां:
दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी । 
दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 06 घंटे देरी से रवाना होगी
विज्ञापन

दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को हजूर साहिब नान्देड से चलने वाली 12767 हजूर साहिब नान्देड- सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें