फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR News: तरुण प्रकाश होंगे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए जीएम, नीनु इटियेरा हुईं रिटायरमेंट

Tue, 31 Dec 2024 10:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

SECR News: Tarun Prakash; रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल एवं दूरसंचार)/विकास तरुण प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक होंगे। 
विज्ञापन
नीनु इटियेरा हुईं रिटायरमेंट, इंसेट- नये जीएम तरुण प्रकाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECR News: Tarun Prakash; रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल एवं दूरसंचार)/विकास तरुण प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक होंगे। वर्तमान महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने 31 दिसंबर 2024 को अपनी 35 वर्षों रेल सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुईं। 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में 7 महीने तक सेवाएं दी।

विज्ञापन


इटियेरा ने अपनी रेलवे सेवा की शुरुआत दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में की थी । इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। जिनमें दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम शामिल हैं ।

उनके कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया । दक्षिण पूर्व मध्य रेल में यात्री सुविधाओं एवं सेवाओं में प्रगति की । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना से संबन्धित महत्वपूर्ण रेल विकास परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओ में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें