छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का एक अक्टूबर से समय बदला (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : social media
छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के समय में रेलवे ने एक अक्टूबर से बदलाव किया गया है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की 74 ट्रेनें शामिल हैं। अप और डाउन ट्रेनें अलग-अलग कुछ स्टेशनों पर अब बदले समय पर पहुंचेंगी और छूटेंगी। खास बात यह है कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की भी बात कही गई है। रेलवे का दावा है कि इस बदलाव से ट्रेनों के परिचालन समय में बचत होगी और इसका लाभ यात्रियों का मिलेगा।