फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार में तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदर भिडंत, 6 लोग घायल,सत्संग में जा रहे थे सभी

Sun, 18 Jan 2026 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार–भाटापारा

सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कसडोल क्षेत्र में आज रविवार की सुबह स्कॉर्पियो वाहन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदर टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कसडोल क्षेत्र में आज रविवार की सुबह स्कॉर्पियो वाहन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल कसडोल से रायपुर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में इन दिनों पुलिस विभाग की ओर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन वाहन चालकों के साथ उनके मालिकों की लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसका परिणाम लगातार सड़क हादसे हो रही है। बलौदाबाजार में आज सुबह हुई दुर्घटना का प्रमुख कारण टायर फटना बताया जा रहा है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना को लेकर पुलिस और आरटीओ विभाग जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें