फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: पांच दिन और झुलसाएगी भीषण गर्मी, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी

Sat, 23 May 2026 10:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से तेज धूप और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से तेज धूप और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में सुबह 10 बजे से ही तेज धूप का असर शुरू हो रहा है, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हालात ऐसे हैं कि शाम तक गर्मी का असर बना रहता है और रात में भी उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। बस्तर संभाग में 26 मई से बारिश की गतिविधियां शुरू होने के संकेत हैं, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में 29 मई के बाद मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में शनिवार को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 44.2 डिग्री, बिलासपुर में 44 डिग्री, जगदलपुर में 42.4 डिग्री और अंबिकापुर में 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें