फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत माफिया एक्टिव: बलरामपुर रामानुजगंज में आरक्षक की मौत से हड़कंप, अंधेरा होते ही चलता है अवैध कारोबार

Mon, 12 May 2025 08:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और रामानुजगंज में पुलिस ने अवैघ रेत उत्खनन कर रह ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसने अस्पताल में दमतोड़ दिया।
विज्ञापन
रेत माफिया ने आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में बीती रात सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिबरा में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 11 बजे के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनवाल थाना के चार आरक्षक मौके पर गए।

जहां जब्ती  पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करने के बाद आगे बढ़े थे। लिबरा कन्हर नदी से अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर देखकर भागने लगे। आरक्षक शिवबचन सिंह उम्र 43 वर्ष के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। परंतु जोरदार टक्कर ट्रैक्टर को मारते हुए आगे बढ़ गई। 
विज्ञापन


जिससे शिववचन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर सनवाल थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा आरक्षक को इलाज के लिए रामानुजगंज से बिस्तर अस्पताल लाया जाता। परंतु रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सनवाल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ चार आरक्षक रात्रि 11 के करीब कुसफर गए थे। जहां अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। जिसके बाद हाथी, अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर जब आगे गए तो लिबरा में अवैध उत्खनन कर रहे। 

ट्रैक्टर टीम को देखकर भागने लगी इसी दौरान आरक्षक के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। परंतु ट्रैक्टर न रोकने पर आरक्षक को टक्कर मार दी गई। जिसके बाद रामानुजगंज इलाज के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें