फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: मोहड़ में रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर चलाई गोली, दो घायल; गांव में तनाव का माहौल

Thu, 12 Jun 2025 03:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में अवैध रेत खनन के विरोध में ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोली चलने से दो ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
ग्रामीण और रेत माफियाओं में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ गांव में रेत निकालने को लेकर ग्रामीणों और रेत माफियाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली चलने की खबर सामने आई है, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी, जिसका विरोध करने पर रेत माफियाओं ने गोली चला दी। ग्रामीणों ने पार्षद संजय रजक पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने गोली चलने की बात को स्पष्ट रूप से पुष्ट नहीं किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर तैनात है। जांच के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें