जिले के कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग युवती को कथित रूप से प्रेम संबंध में रखने के बाद प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 18 वर्षीय आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग युवती को कथित रूप से प्रेम संबंध में रखने के बाद प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 18 वर्षीय आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
छह महीने से बंद थी बातचीत
थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में 8 अगस्त को नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच आरंभ की। जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग युवती और बलरामपुर निवासी समीर खान के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों के बीच पिछले करीब छह महीने से बातचीत बंद थी। पुलिस जांच के अनुसार, बातचीत बंद होने के बाद आरोपी समीर खान नाबालिग युवती से गाली-गलौज करता था और उसे धमकाता था। परिजनों की शिकायत और जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि 8 अगस्त को नाबालिग की आत्महत्या के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान युवक और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध तथा बाद में विवाद, गाली-गलौज और धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज करके समीर खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।