फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो स्कॉर्पियो से बरामद हुए 6.60 करोड़ रुपए नगद, चार आरोपी हिरासत में

Sat, 20 Sep 2025 01:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस ने दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। नगद रकम 500-500 के नोटों में रखी गई थी। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
दो स्कॉर्पियो से बरामद हुए 6.60 करोड़ रुपए नगद, चार आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने शनिवार सुबह कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। नगद रकम 500-500 के नोटों में रखी गई थी। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर से बड़ी मात्रा में नकदी सूरत ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना स्टाफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को अलर्ट किया गया। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र पासिंग दोनों गाड़ियों को रोका गया। तलाशी में नोटों से भरे बैग मिले।

हवाला कारोबार का शक
गाड़ियों में सवार आरोपियों से जब नोटों की जानकारी और दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह रकम रायपुर से सूरत हवाला कारोबार के लिए ले जाई जा रही थी। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान झाला शक्ति, अल्पेश कुमार, महेश ठाकुर और वधेला जुरुभाई के रूप में हुई है, जो सभी गुजरात के निवासी हैं।
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई आयकर विभाग को सौंपी
पुलिस ने बरामद नगदी और आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। बरामद रकम और आरोपियों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें