फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: कचरा प्रबंधन के लिए 6.26 करोड़ रुपये नगर निगम चिरमिरी को मंजूर

Thu, 28 Aug 2025 04:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (SLTC) की 8वीं बैठक में चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए आधुनिक संयंत्र स्थापित करने तथा मौजूदा संयंत्रों के उन्नयन व विकास की योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर कुल 6 करोड़ 26 लाख 27 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वीकृत परियोजना के तहत सूखे कचरे के लिए 12 एमआरएफ प्लांट (Material Recovery Facility) का उन्नयन एवं विकास किया जाएगा। वहीं गीले कचरे के लिए 12 नवीन विंड्रो कंपोस्ट प्लांट की स्थापना की जाएगी। संयंत्र निर्माण, उपकरण लागत और अतिरिक्त कार्यों को मिलाकर परियोजना की कुल लागत 4 करोड़ 51 लाख रुपये होगी, जबकि पांच साल के संचालन और संधारण पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बड़ी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इस परियोजना के जरिए चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण और रीसाइक्लिंग को नई दिशा मिलेगी। इससे शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें