राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा तहसील में बाप-बेटे को शराब खरीदना महंगा पड़ गया। जाम छलकाने से पहले ही दोनों लूट के शिकार हो गए। दरअसल, बाप-बेटे शराब खरीदने मदिरा दुकान पहुंचे थे। शराब खरीदने के लिए युवक का पिता जैसे ही पैसा निकल रहा था, तो दौरान बदमाश आ धमका और अश्लील गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामला कंडरापारा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा का है।
आरोपी बदमाश ने प्रार्थी के जेब से जबरन छह सौ रुपए निकाल लिए और उनके साथ मारपीट भी की। प्रार्थी राजेंद्र यादव ने बीते दिनों रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो अपने बेटे चंद्रहास यादव के साथ दारू खरीदने शराब दुकान गया था। शराब खरीदने अपने जेब से जैसे ही पैसा निकाल रहा था, वहीं आरोपी बदमाश से झगड़ा शुरू हो गया।
इस पर राजेंद्र ने अपने बेटे को बुलाया जो आकर बीच बचाव कर रहा था। इस पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी राजेश्वर निषाद उर्फ सोमू से पूछताछ पर उसने लूट के 600 में से 400 रुपए होना बताया। बाकी 200 रुपए खर्च कर डाले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 138/23 धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया है।