फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: जब बिना चालक के चलने लगी ट्रक... सरिया सहित दुकान में घुसी, ओडिशा से माल लोडकर जा रही थी भिलाई

Thu, 02 Mar 2023 08:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंची हुई है, लेकिन सरिया को उठा पाने में अक्षम है। ऐसे में क्रेन की सहायता लेने की बात कही जा रही है। फिलहाल सरिया सड़क पर भी पड़ा हुआ है। सरिये का वजन इतना ज्यादा है कि इसे सामान्य वाहन से हटा पाना नामुमकिन है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त दुकान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर खड़ी सरिया से भरी ट्रक अचानक बस स्टैंड के पास बनी दुकान में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान बंद थी। हालांकि सरिया के चलते दुकान को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक खड़ी कर चालक नाश्ता करने के लिए पास की दुकान में गया था। शोर सुनकर वह दौड़ा, लेकिन तब तक ढलान पर होने के चलते ट्रक दुकान में जा घुसा। मामला बस स्टैंड के पास का है। 

विज्ञापन




झारसुगुड़ा से आ रही थी ट्रक
ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह सरिया लेकर ओडिशा के झाड़सुगुड़ा प्लांट से भिलाई इस्पात संयंत्र जा रहा था। इस दौरान ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय व्यापारी राजू पटेल ने बताया कि लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे में यह दुर्घटना बेहद भयानक है। अच्छा हुआ कि दुकान बंद थी, नहीं तो जान का भी नुकसान होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकान का टूटा पिलर, शटर क्षतिग्रस्त 
ट्रक के दुकान घुसने से बाहर का पिलर पूरी तरह टूट गया। सरिया और ट्रक दुकान में जा घुसे, इसके कारण उसका शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक के मालिक से संपर्क करने की कोशिश स्थानीय व्यापारियों द्वारा की जा रही है। मौके पर पुलिस और यातायात की टीम पहुंची हुई है। पूछताछ की जा रहे और घटना का पता भी लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें