फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Road Accident: दशकर्म से लौटते समय सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, एक गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 08:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशकर्म कार्यक्रम से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशकर्म कार्यक्रम से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया क्षेत्र में आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अनंत पैकरा (निवासी लैलूंगा) और चंद्रप्रकाश डनसेना (निवासी भेलवाटिकरा) बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने तेज़ रफ़्तार में उनकी बाइक को ठोकर मार दी और फरार हो गया।

हादसे में अनंत पैकरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चंद्रप्रकाश डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक reportedly उर्दना स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करते थे।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मृतक एवं घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। भूपदेवपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें