फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: बारिश से उफनाई नदी, पुल पार करते समय ग्रामीण बहा, तलाश जारी

Fri, 25 Jul 2025 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई छोटे नदी-नाले और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है।
विज्ञापन
पुल पार करते समय ग्रामीण बहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई छोटे नदी-नाले और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है कि लोग तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार न करें, बावजूद इसके हादसे थम नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


कोंडागांव से मथनीबेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित चारगांव पुलिया में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव में बोरजी पोयाम (55 वर्ष), निवासी मथनीबेड़ा बह गया। ग्रामीण कोंडागांव से अपने गांव लौट रहा था और उस दौरान वह पुल पार करने की कोशिश कर रहा था, जबकि पुलिया पर कमर से ऊपर तक पानी बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया गया। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इसी बीच ग्रामीणों ने सूचना दी है कि शव को बहते हुए कुसमा के पास नदी में देखा गया है, जो सोनाबाल की ओर बढ़ रहा है। यह स्थान कोंडागांव से करीब 20–25 किलोमीटर दूर है। पुलिस अब सोनाबाल नदी पुल पर सतत निगरानी रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें