फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: निलंबित राजस्व निरीक्षक को चार साल कैद, 10 हजार जुर्माना; सात हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया था

Wed, 01 Mar 2023 09:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

तंग आकर किसान ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। इस पर एसीबी टीम ने ट्रैप का आयोजन किया। कोमल पाण्डेय ने अपने भाई देवेन्द्र पाण्डेय के साथ मिलकर राजस्व निरीक्षक के घर जाकर जमीन  सीमांकन के संबंध में बातचीत की। शिव ठाकुर के 10 हजार रुपये की मांग की गई। 
विज्ञापन
दोषी रेवेन्यू इंस्पेक्टर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जिला सत्र न्यायाधीश ने निलंबित राजस्व निरीक्षक को चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ठहराए गए सस्पेंड राजस्व निरीक्षक को एसीबी ने सात हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई न्यायाधीश सुरेश जून की कोर्ट में हुई। 

विज्ञापन


लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि मामला 2019 का है। जांजगीर चाम्पा जिले के खरौद मे राजस्व निरीक्षक शिव ठाकुर ने किसान कोमल पांडेय की 10 डिसमिल जमीन का सीमांकन करने के एवज मे 10 हजार रुपये मांगे थे। इस पर किसान ने तीन हजार रुपये दे दिए, लेकिन बचे हुए सात हजार रुपये के लिए राजस्व निरीक्षक ने किसान को परेशान करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


तंग आकर किसान ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी। इस पर एसीबी टीम ने ट्रैप का आयोजन किया। कोमल पाण्डेय ने अपने भाई देवेन्द्र पाण्डेय के साथ मिलकर राजस्व निरीक्षक के घर जाकर जमीन  सीमांकन के संबंध में बातचीत की। शिव ठाकुर के 10 हजार रुपये की मांग की गई। 
विज्ञापन


इसमें से कुछ कम करने की बात हुई और कोमल पाण्डेय के भाई ने सभी बाते रिकॉर्ड कर ली। पूरी घटना की वीडियो एसीबी को भेज दिया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने जांजगीर के होटल में किसान से पैसा लेते राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें