फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित थानेदार बना भाजपाई, सेवानिवृत्ति के 7 दिन बाद बोधन साहू ने ली सदस्यता

Wed, 08 Feb 2023 03:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजिम

सार

बोधन साहू करीब 35 साल की पुलिस सेवा के बाद 31 जनवरी को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। इस दौरान कानून-व्यवस्था में किए गए उनके योगदान के कारण उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त थाना प्रभारी ने ली भाजपा की सदस्यता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में रिटायर्ड थानेदार बोधन साहू ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बोधन साहू सात दिन पहले ही पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। फिंगेश्वर में जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने जय श्री राम के नारों के बीच बोधन साहू को भगवा गमछा पहनाकर उन्हें पार्टी में प्रवेश दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बोधन साहू ने कहा कि, सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें भाजपा से बेहतर कोई पार्टी नहीं लगी। साहू ने कहा कि, भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से वे काफी प्रभावित हैं। सर्वधर्म और समभाव की भावना रखने वाली भाजपा से जुड़कर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें