फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: तहसीलदार के घर के बाहर हड़ताल, रेणु और जेठानी को प्रशासन ने पहुंचाया सखी सेंटर; दोनों के पास मिला पेट्रोल

Sat, 21 Jun 2025 09:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

झलमला में तहसीलदार राहुल गुप्ता के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी रेणु और वंदना गुप्ता को प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर ले जाकर पेट्रोल बरामद किया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
सखी वन स्टॉप सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के झलमला में तहसीलदार राहुल गुप्ता के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी रेणु गुप्ता और उनकी जेठानी वंदना गुप्ता को प्रशासन ने शनिवार को बलपूर्वक उठाकर सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। इस दौरान तहसीलदार राहुल गुप्ता और उनका परिवार भी सेंटर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी पेशी जल्द होने वाली है।

विज्ञापन


तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दोनों अपनी-अपनी बातों पर अड़े हैं। यह विवाद तहसीलदार राहुल गुप्ता और मत्स्यपालन अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता की बहुओं, रेणु और वंदना गुप्ता की भूख हड़ताल से शुरू हुआ। दोनों महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर लाने के लिए प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा, क्योंकि वे आने को तैयार नहीं थी।

तहसीलदार ने बताया कि दोनों महिलाओं के बैग से एक लीटर पानी की बोतल में पेट्रोल बरामद हुआ है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, झलमला के सरपंच, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग दोनों महिलाओं के समर्थन में डटे हुए हैं। पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीण अब रेणु और वंदना की जमानत के लिए एकजुट हो रहे हैं। मामला गंभीर होने के कारण स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, और प्रशासन इसे सुलझाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें