फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

Fri, 03 Apr 2026 12:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 13 फरवरी 2026 से हुई थी और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न रखी गई है, जिसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भी विशेष पहल की है। युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई और पंचायत स्तर के संस्थानों में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी रायपुर स्थित रोजगार कार्यालय में बनाए गए सेना भर्ती हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें