रथयात्रा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनों में अभी भी कई बर्थ उपलब्ध हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रथयात्रा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनों में अभी भी कई बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे ने यात्रियों से इन ट्रेनों में आरक्षण कर सुविधाजनक यात्रा करने और नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने की अपील की है।
विज्ञापन
यात्री सीटों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे आरक्षण केंद्र, आईआरसीटीसी और RailOne ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार जारी रहेगा।