फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: शक्कर कारखाना के नियमित कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 3 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Thu, 09 Oct 2025 04:07 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के प्रथम सहकारी शक्कर कारखाना, ग्राम राम्हेपुर के नियमित कर्मचारियों ने गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी अधिकारी-कर्मचारी संघ भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के बैनर तले आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
शक्कर कारखाना के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के प्रथम सहकारी शक्कर कारखाना, ग्राम राम्हेपुर के नियमित कर्मचारियों ने गुरुवार से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी अधिकारी-कर्मचारी संघ भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के बैनर तले आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


इस हड़ताल में कारखाने के लगभग 100 नियमित कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें डिप्टी चीफ इंजीनियर, डिप्टी चीफ केमिस्ट, सीनियर मैकेनिकल इंजीनियर, केमिस्ट, लेखा अधिकारी, फोरमेन, फीटर, अकाउंटेंट इंजीनियरिंग व फील्ड स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

इनके हड़ताल पर चले जाने से आगामी गन्ना पेराई सीजन (नवंबर से शुरू) के लिए जरूरी मेंटेनेंस कार्य प्रभावित हो सकता है, जिससे पेराई सीजन की शुरुआत में देरी की आशंका है। गौरतलब है कि इस कारखाने में जिले के 10 हजार से अधिक किसान गन्ना बेचने आते हैं, ऐसे में हड़ताल से किसानों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख तीन मांगें
  1. महंगाई भत्ता वृद्धि – 1 अप्रैल 2023 के बाद से महंगाई भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिसे तत्काल प्रभाव से बढ़ाया जाए।
  2. द्वितीय क्रमोन्नति लाभ – 2 जनवरी 2024 की संचालक मंडल बैठक में 20 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को द्वितीय क्रमोन्नति देने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन आज तक इसका लाभ नहीं दिया गया।
  3. ग्रेच्युटी का लाभ – कारखाना में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें