रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब तक स्पेशल के रूप में चल रही राक्सौल-तिरुपति ट्रेन को नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया गया है, जिससे कई राज्यों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
इस निर्णय के बाद अब यात्रियों को ट्रेन के संचालन को लेकर अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले जहां इस ट्रेन के लिए विशेष घोषणा का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह पूरे साल तय समय पर संचालित होगी।
छत्तीसगढ़ के लिए यह खबर खास तौर पर राहत देने वाली है, क्योंकि यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे इन शहरों के यात्रियों के लिए तिरुपति समेत अन्य लंबी दूरी के गंतव्यों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन को नियमित करने का फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है। खासकर तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बेहतर सुविधा मिलेगी और वे अपनी यात्रा पहले से प्लान कर सकेंगे।
नियमित ट्रेन बनने के बाद यात्रियों को आरक्षण की सुविधा भी अधिक व्यवस्थित तरीके से मिलेगी। साथ ही किराए में भी राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि सामान्य ट्रेनों का किराया स्पेशल ट्रेनों की तुलना में कम होता है।