Rani Ahilyabai Birth Centenary: पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला इकाई की ओर से आज शनिवार 31 मई शाम चार बजे बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में संगोष्ठी आयोजित की गई है।
Rani Ahilyabai Birth Centenary: पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला इकाई की ओर से आज शनिवार 31 मई शाम चार बजे बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में संगोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें देश-समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों और बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यों का सफल क्रियान्वयन करने वाले मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और महामंत्री सत्यम दुवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी शिरकत करेंगे।