फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने राम से की मोदी की तुलना

Mon, 30 Dec 2013 12:26 AM IST
अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुजरात की युवती की जासूसी मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित जांच आयोग को पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक और षड्यंत्र करार दिया।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा है कि गुजरात दंगा मामले में मोदी को फंसाने का षड्यंत्र विफल होने के बाद जासूसी मामले में आयोग का गठन मोदी के खिलाफ एक नया षडयंत्र है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम को सिंहासन मिलने से और भगवान कृष्ण को धरती पर आने से रोकने के लिए रचे गए षडयंत्र ध्वस्त हो गए, उसी प्रकार यूपीए सरकार का कोई भी षड्यंत्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन


राजनाथ ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने खुद सुशासन और विकास के लिए जादू की छड़ी अब मोदी को सौंप दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें