फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Fri, 21 Jul 2023 04:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अन्य 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से मौत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आंधी-तूफान के कारण शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान बिजली कड़की और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मछली पकड़ रहे अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि लालबाग थाना क्षेत्र के नाथूनवा गांव में निवासी अजय यादव (19) गांव के ही रहने चंपालाल और मोहनलाल के साथ तालाब में मछली पकड़ने गए थे। तीनों मछली पकड़ रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहनाल और चंपालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें