फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ न्यूज: राजनांदगांव गो-हत्या मामले में मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, अब तक 14 पकड़े गए

Mon, 19 Oct 2026 03:53 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गो-हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित मांस खरीदने के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगर में गो-हत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का सार्वजनिक जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन


मामले में प्रतिबंधित मांस खरीदने के आरोप में गौरी नगर निवासी 60 वर्षीया खैरून निशा और 57 वर्षीया नसीमा बेगम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों महिलाओं द्वारा प्रतिबंधित मांस खरीदने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस आपराधिक प्रकरण में पुलिस अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नागपुर से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
घटना के बाद से 39 वर्षीय मुख्य आरोपी एजाज अहमद फरार चल रहा था, जो मूल रूप से नागपुर का निवासी है। पुलिस की विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद रविवार को उसे उसके गृह नगर से दबोच लिया। इससे पूर्व शनिवार को पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी की पत्नी, उसकी नाबालिग बेटी और गो-मांस के क्रय-विक्रय में सहयोग करने वाले 11 अन्य सहयोगियों को पकड़ा था। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी गो-मांस की बिक्री नागपुर तक करते थे और प्रतिबंधित मांस की दावतों में भी शामिल होते थे।
विज्ञापन


पुलिस इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। वहीं रविवार को प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए नगर निगम की टीम ने एक आरोपी के अवैध निर्माण व कब्जे पर कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला साजिश का राज
मामले का सूत्रपात 12 अक्तूबर को निर्माणाधीन अंडरब्रिज के समीप तथा 14 अक्तूबर को गौरी नगर स्थित शीतला तालाब के पास गायों के कटे हुए सिर मिलने से हुआ था। इस जघन्य घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक मौके पर एकत्र हो गए थे। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नगर के मानव मंदिर चौक पर गाय का कटा सिर रखकर उग्र प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने के सामने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर चक्काजाम कर दिया था। विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से लोग थाने के समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे थे।

स्थानीय गौरी नगर के पार्षद हफीज खान भी घटना की लिखित शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे थे। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम गठित की। विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अध्ययन किया। फुटेज में देर रात कुछ संदिग्ध व्यक्ति सड़क पर बैठे मवेशियों को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए।

अदालत परिसर में हंगामा और कार्रवाई
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने गौरी नगर निवासी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया। पूछताछ में अब्दुल अलीम ने अपनी पत्नी, बेटी व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गायों को हलाल करने, उनका मांस बेचने और पहचान छिपाने के लिए कटे सिर शीतला तालाब व अंडरब्रिज के पास फेंकने का अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- रायपुर न्यूज: भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार; गुढ़ियारी थाने में घुसकर किया था हंगामा और तोड़फोड़
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पुलिस ने अवैध व्यापार में शामिल सलमान खान, मोहम्मद साकीर खान, मोईन गौरी, आरिफ कुरैशी, सलीम अख्तर, सैयद नदीम, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद तौहीद रजा खान को भी गिरफ्तार किया। शनिवार को जब आरोपियों को अदालत में पेशी के बाद बाहर लाया जा रहा था तो उग्र भीड़ ने 'फांसी दो-फांसी दो' के नारे लगाते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की पिटाई की तथा उन पर स्याही भी फेंकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें