फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: रायपुर में गरज-चमक के साथ जमकर बरसे बदरा, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 31 May 2025 09:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रायपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरज रहे हैं। इसी के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमक रही है। इस झमाझम बारिश से लोगों ने गर्मी में उमस में राहत की सांस ली।
विज्ञापन
रायपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के साथ ही अब रायपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। शनिवार की सुबह सुबह चार बजे से गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। इन 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन




इन 21 जिलों में यलो अलर्ट
इन जिलों में सुकमा , बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडा गांव, कांकेर, धमतरी ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार , जांजगीर चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर,  कोरबा, दुर्ग और बेमेतरा में आकाशीय बिजली, बादल गरजने के साथी 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन




इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा ,नारायणपुर ,कांकेर, धमतरी ,बालोद, राजनंदगांव ,गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर, रायगढ़, बिलासपुर ,जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम ,मुंगेली ,सरगुजा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जहां 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा की रफ्तार के साथ हल्की , माध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


उमस से मिली राहत
रायपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरज रहे हैं। इसी के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमक रही है। इस झमाझम बारिश से लोगों ने गर्मी में उमस में राहत की सांस ली।

बता दें कि बस्तर संभाग में हाल ही में मानसून पहुंच चुका है रायपुर में मानसून के आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे देर रात मानसून रायपुर भी पहुंच चुका। इस बार मानसून तय समय से 15 दिन पहले छत्तीसगढ़ में पहुंचा है इस वजह से लोगों में मानसून को लेकर काफी खुशी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें