फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; कई जिलों में लू जैसे हालात

Sat, 18 Apr 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर अब चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है और अगले दो दिनों तक इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर अब चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है और अगले दो दिनों तक इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका, ओडिशा के पास सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण और महाराष्ट्र-तेलंगाना क्षेत्र में बने एंटी साइक्लोन के कारण गर्म हवाओं का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि तापमान ऊंचा बना हुआ है और नमी की कमी से गर्मी और अधिक महसूस हो रही है।

दूसरी ओर, बस्तर संभाग के कुछ दक्षिणी हिस्सों में हल्की गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, लेकिन इससे तापमान में खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहेगा। दिनभर तेज धूप और शाम तक गर्म हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में लू जैसे हालात बनने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें