फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान ASP के परिजन और घायल जवानों से मिले सीएम साय: बेहतर इलाज के दिये निर्देश, हाई लेवल बैठक में कही ये बात

Mon, 09 Jun 2025 07:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Sukma IED blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर नक्सलियों के लगाये आईईडी ब्लास्ट में बलिदान कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के आवास पर पहुंचकर सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम साय ने गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sukma IED blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर नक्सलियों के लगाये आईईडी ब्लास्ट में बलिदान कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के आवास पर पहुंचकर सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों से मुलाकात की। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बधाया। मृतात्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना की। 
विज्ञापन



 

उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।  मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक  अरूण देव गौतम,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा ने भी शहीद श्री गिरपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि नक्सलियों के किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के वीरगति होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। 





मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। सीएम साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी और जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।


विज्ञापन



इसके पूर्व मुख्यमंत्री साय ने हमले में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली। सभी घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

सीएम का राजनांदगांव का प्रस्तावित दौरा स्थगित
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में इस घटना की जानकारी ली। अधिकारियों से सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट के विषय में जानकारी ली और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की। उन्होंने घायल जवानों को त्वरित रूप से समुचित इलाज उपलब्ध कराने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

राज्यपाल ने जताया शोक
राज्यपाल रमेन डेका ने आज नक्सलियों के सुकमा के डोंड्रा के निकट किए गए आईईडी विस्फोट में  गिरपुंजे की वीरगति  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें