फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत में तस्करी का खुलासा: रायपुर स्टेशन पर 24 किलो गांजा के साथ दो युवतियां गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 12:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला सामने आया, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने वंदे भारत एक्सप्रेस से उतर रही दो युवतियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला सामने आया, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने वंदे भारत एक्सप्रेस से उतर रही दो युवतियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एनसीबी को पहले से इनपुट मिला था कि विशाखापत्तनम की दिशा से मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग रायपुर पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने रात करीब 10:30 बजे स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाते हुए जाल बिछाया।

जैसे ही दो संदिग्ध युवतियां वीआईपी गेट की ओर बढ़ीं, टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली। उनके सूटकेस से करीब 24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे बेहद सावधानी से छिपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवतियों की पहचान नीलम राठौर (23) और रीना वर्मा (21) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के तिफरा इलाके की निवासी हैं।

जांच में एक अहम बात यह सामने आई है कि तस्करों ने सुरक्षा जांच से बचने के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन के सेकंड एसी कोच का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि इस तरह की ट्रेनों में कम सख्ती का फायदा उठाकर तस्करी की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें