फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 18 Jun 2025 11:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  20 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए उम्मीदवार https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें