फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Job Fair: रायपुर में लगेगा 12 मई को बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Thu, 07 May 2026 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर से राहतभरी खबर सामने आई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 12 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर से राहतभरी खबर सामने आई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 12 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर जोरा स्थित लायवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 413 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को इसमें मौका मिलेगा। 5वीं और 8वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

इन कंपनियों में मिलेगा मौका
मेले में ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society Limited, JD Hardscapes Private Limited, Elxer Communications Private Limited, Parishram Human Resource और ITM Edutech Training Pvt. Ltd. जैसी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पदों पर भर्ती करेंगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है।

ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार, पदों की योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें