फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में पानी संकट की आहट: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, आज शाम 50 हजार लोगों पर पड़ेगा असर

Fri, 10 Apr 2026 12:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कृष्ण कुंज क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान मुख्य राइजिंग पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नगर निगम को मरम्मत कार्य करना पड़ रहा है, जिसके चलते छह घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। कृष्ण कुंज क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान मुख्य राइजिंग पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नगर निगम को मरम्मत कार्य करना पड़ रहा है, जिसके चलते छह घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, 700 एमएम व्यास की जीआई पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने से जल वितरण प्रणाली प्रभावित हुई है। इस पाइपलाइन से 150 एमएलडी प्लांट से जुड़े कई जल टंकियों तक पानी पहुंचता है। मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार शाम इन टंकियों में जल आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा असर
लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी और जोरा सहित कई इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई बंद रहेगी। नगर निगम ने लोगों को पहले से पानी संग्रह करने की सलाह दी है ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन


सुबह सप्लाई के बाद शुरू होगा काम
अधिकारियों ने बताया कि सुबह की नियमित जल आपूर्ति के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि काम निर्धारित समय में पूरा कर 11 अप्रैल से पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाए।

बिजली और यातायात पर भी पड़ेगा असर
पाइपलाइन के ऊपर स्थित बिजली पोल मरम्मत में बाधा बन रहा है, जिसे हटाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ सकती है। इसके अलावा सर्विस रोड को भी कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है और मुख्य सड़कों पर दबाव बढ़ेगा।

निर्माण कार्य बना वजह
बताया जा रहा है कि कृष्ण कुंज में बन रहे एक टावर के निर्माण के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा था। पहले अस्थायी मरम्मत की गई थी, लेकिन अब स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें