दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर होने वाले ट्रैक सुधार कार्य के कारण अप्रैल माह में रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है। 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लागू किया जाएगा, जिसके चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस अवधि में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा चार पैसेंजर ट्रेनों को भी पूरी तरह बंद रखा जाएगा, जिससे स्थानीय यात्रियों और छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्य गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर किया जाएगा, जहां वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इस अपग्रेडेशन से भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ेगी और परिचालन पहले से अधिक सुरक्षित होगा।
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
- 5 से 25 अप्रैल 68815 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 5 से 25 अप्रैल 68816 गोंदिया-बल्लारशाह मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 5 से 25 अप्रैल 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 5 से 25 अप्रैल 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 4 से 24 अप्रैल तक 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 से 26 अप्रैल तक 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 से 25 अप्रैल तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 7 से 27 अप्रैल तक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2, 4, 6-9, 11, 13-16, 18, 20-22 अप्रैल को 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4, 6, 8-11, 13, 15-18, 20, 22-24 अप्रैल को 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, 21 अप्रैल को 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23 अप्रैल को 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14-16, 18, 19, 21-23 अप्रैल को 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23-25 अप्रैल को 12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।