राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।
वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर 2024 को रायपुर आई थीं। 25 अक्टूबर को रायपुर एम्स और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भिलाई के आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थीं।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप: ईंट पर खून के निशान, घर के दरवाजे मिले खुले; महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश
यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
राष्ट्रपति से आने से पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई थी। सुबह 10 से 1 बजे के बीच फ्लाइट से जाने वाले यात्रीगण एयरपोर्ट टर्निंग से बटालियन होते ओल्ड टर्मिनल का उपयोग कर सकते हैं। एयरपोर्ट एवं विधानसभा से मन्दिरहसोद और नव रायपुर अटल नगर की ओर जाने वाले कुछ समय एक्स्ट्रा लेकर निकल सकते हैं। साथ ही विधानसभा से मन्दिर हसोद नवा रायपुर अटल नगर जाने वाले विधानसभा चौक से शहर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करें। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रिंग रोड नंबर तीन के दोनों और रोका जायेगा।