फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Panchayat Elections Voting Live: अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की कतार

Sun, 23 Feb 2025 05:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

Chhattisgarh Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के 50 ब्लॉक में मतदान हो रहा है। जो सुबह सात बजे से शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मतदान को लेकर सुरक्षा के पूरे इंताजम किए गए हैं।
विज्ञापन
बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:13 PM, 23-Feb-2025

एक बजे तक 39.88 प्रतिशत मतदान

बीजापुर में एक  बजे तक भैरमगढ़ जनपद क्षेत्र में 39.88 प्रतिशत मतदान

02:02 PM, 23-Feb-2025
बुजुर्ग ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

89 साल के बुजुर्ग हूंगा लेकाम ने किया मतदान

बीजापुर में लोकतंत्र में मतदान का ऐसा उत्साह कि 89 साल के बुजुर्ग हूंगा लेकाम अपनी 48 वर्षीय पुत्री सुईया  जिम्मो कुरसम के साथ मतदान करने घर से निकलकर मिंगाचल पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार प्रयोग किया।
 

01:44 PM, 23-Feb-2025

दुर्ग में धमधा ब्लॉक में 1 बजे तक 55.14 प्रतिशत मतदान

दुर्ग में धमधा ब्लॉक में 1 बजे तक 55.14 प्रतिशत मतदान, धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायतों में मतदान, 51.88 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने किया वोट। 58.43 फीसदी महिला मतदाताओं ने किया वोट। 

विज्ञापन
12:54 PM, 23-Feb-2025
मोहर लगा मिला बैलेट पेपर - फोटो : अमर उजाला

मोहर लगा मिला जनपद सदस्य का बेलेट पेपर

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मतदान करने गए व्यक्ति को पहले से मोहर लगा मिला जनपद सदस्य का बेलेट पेपर। युवक और स्थानीय लोगों की शिकायत पर बदले गए मतदान दल के क्रमांक 2 और 3 के कर्मचारी। मरवाही के भर्रीडाड मतदान केंद्र क्रमांक 107 का मामला। 15 से 20 मिनट बन्द रहा मतदान प्रक्रिया।

12:52 PM, 23-Feb-2025

बीजापुर में 25.16 प्रतिशत मतदान

बीजापुर में 11 बजे तक भैरमगढ़ जनपद क्षेत्र में 25.16 प्रतिशत मतदान
 

विज्ञापन
12:49 PM, 23-Feb-2025

11 बजे तक 36.11 प्रतिशत मतदान

दुर्ग में धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायत में मतदान जारी सुबह 11 बजे तक 36.11 प्रतिशत मतदान
 

12:13 PM, 23-Feb-2025

खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में भी मतदान

खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पूर्वती में ग्रामीण बेखौफ मतदान कर रहे हैं।

10:59 AM, 23-Feb-2025

मतदान के बाद अधिकारियों ने सेल्फी ली

महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। कलेक्टर, सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम ने लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद अधिकारियों ने सेल्फी ली। मतदाताओं से वोट करने की अपील की। कलेक्टर विनय कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुल 12 .58% मतदान हुआ।


 

10:55 AM, 23-Feb-2025

बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में मतदाताओं में उत्साह

बीजापुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रही है। युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाता तक हर कोई मतदान के लिए पहुंच रहा है। बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में मतदाता बूथों पर लाइन में लगे हैं। सुबह 9 बजे तक 10% मतदान हुआ है।  

 

10:19 AM, 23-Feb-2025

धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायत में मतदान

दुर्ग के धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायत में मतदान जारी है। 9 बजे तक 17.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09:24 AM, 23-Feb-2025

मरवाही में मतदातों में जबरदस्त उत्साह

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तृतीय व अंतिम चरण का मतदान जारी है। मरवाही विकासखण्ड के 71 ग्राम पंचायतों के 163 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक होगा। 91392 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 44430 तो महिला मतदाता 46961 हैं। तृतीय चरण में जिला पंचायत सदस्य के 4, जनपद पंचायत सदस्य के 20, सरपंच के 71 और पंच के 1018 पदों के लिए चुनाव होगा। 

09:22 AM, 23-Feb-2025

मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे

छत्तीसगढ़ में आज रविवार को पंचायत चुनाव का आज अंतिम चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में बेमेतरा जिले के साजा व बेरला जनपद पंचायत भी शामिल है। यहां आज सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी। सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं। बेरला व साजा जनपद क्षेत्र के 573 मतदान केन्द्र में करीब 2लाख 96 हजार मतदाता वोट डालेंगे। पंचायत पदाधिकारी बनने के लिए 3 हजार 17 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। इसी प्रकार जिपं सदस्य के 7 पद के पीछे 33 अभ्यर्थी है। 

मिली जानकारी अनुसार, बेरला क्षेत्र में 1 लाख 48 हजार 424 मतदाता है, जिसमें पुरुष 74 हजार 562 व महिला 73 हजार 817 है। यहां ग्राम पंचायत की संख्या 100, वार्ड 1382, मतदान केन्द्र 283 है। पंच पद के लिए 2331, सरपंच के लिए 530 व जनपद सदस्य के लिए 123 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसी प्रकार साजा क्षेत्र में 1 लाख 48 हजार 501 मतदाता है, जिसमें पुरुष 74 हजार 562 व महिला 73 हजार 939है। यहां ग्राम पंचायत की संख्या 106, वार्ड 1384, मतदान केन्द्र 290 है। पंच पद के लिए 1976, सरपंच के लिए 466व जनपद सदस्य के लिए 121 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

09:16 AM, 23-Feb-2025

Chhattisgarh Panchayat Elections Voting Live: अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की कतार

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के 50 ब्लॉक में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें