फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में महिला अधिकारी से ऑनलाइन अभद्रता: अश्लील कॉल और तस्वीरें भेजकर किया परेशान, जांच शुरू

Tue, 05 May 2026 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ साइबर उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पर्यटन मंडल से जुड़ी महिला कर्मचारी ने एक अज्ञात व्यक्ति पर फोन कॉल और मैसेज के जरिए अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ साइबर उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पर्यटन मंडल से जुड़ी महिला कर्मचारी ने एक अज्ञात व्यक्ति पर फोन कॉल और मैसेज के जरिए अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता टिकरापारा थाना क्षेत्र में रहती हैं उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले युवक ने मर्यादा से बाहर जाकर निजी और आपत्तिजनक बातें शुरू कर दीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

कुछ दिनों बाद, 4 मई को उसी नंबर से दोबारा कॉल और व्हाट्सऐप संदेश आने लगे। इस बार आरोपी ने सीमा लांघते हुए अश्लील तस्वीरें भेजीं, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। लगातार हो रही इस हरकत से महिला तनाव में है और उसकी निजी दिनचर्या भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


महिला ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टिकरापारा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें