फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशपुर: धर्म स्वतंत्रता विधेयक के विरोध में ईसाई आदिवासी महासभा की विशाल रैली, 20 हजार से अधिक लोग शामिल

Mon, 30 Mar 2026 08:13 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

ईसाई आदिवासी महासभा के बैनर तले “छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026” के विरोध में सोमवार को कुनकुरी में बड़ी रैली और आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम कुनकुरी को सौंपा गया।
विज्ञापन
ईसाई आदिवासी महासभा की विशाल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईसाई आदिवासी महासभा के बैनर तले आज कुनकुरी में "छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026" के विरोध में एक बड़ी रैली और आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कुनकुरी को सौंपा गया। आयोजकों ने दावा किया कि इस विरोध प्रदर्शन में बीस हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे से ही ईसाई समुदाय के लोग शहर में जुटने लगे थे। दोपहर बारह बजे तक भीड़ बीस हजार के पार पहुंच गई थी। खेल मैदान में जगह कम पड़ने पर करीब साढ़े दस बजे रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मैदान पहुंची। 

आयोजकों का कहना है कि कुनकुरी खेल मैदान में इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई थी। जिले के लगभग हर ईसाई परिवार से लोग इसमें शामिल हुए। इस आंदोलन में जशपुर ईसाई धर्मप्रान्त के बिशप इमानुएल केरकेट्टा केंद्रीय कैथोलिक सभा के संरक्षक के रूप में शामिल हुए। ईसाई आदिवासी सभा के जिलाध्यक्ष वाल्टर कुजूर ने विधेयक को "काला कानून" बताया। उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


रैली के दौरान शहर में यातायात भी प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होलीक्रॉस अस्पताल तिराहे के पास करीब आधे घंटे तक जाम रहा। इसमें एक एंबुलेंस और कई परीक्षार्थी फंस गए थे। वाल्टर कुजूर ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वक्ताओं ने विधेयक को धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया और मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए।

आयोजकों ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को जशपुर शहर में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन भी "छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026" के विरोध में होगा। रैली और सभा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें