फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में बम सामग्री मिलने के मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 12:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में मिले संदिग्ध विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में मिले संदिग्ध विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में बैग से कम क्षमता वाले विस्फोटक पदार्थ और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच और निगरानी बढ़ा दी।

जांच के दौरान मिले सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विनय देवांगन को हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन


घटना के बाद रावाभाठा समेत आसपास के इलाकों में लोगों के बीच डर और तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और पूछताछ के बाद और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें