फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ की पूरी कार्यकारिणी भंग

Sun, 17 May 2026 02:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक महिला कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर नई टीमों का गठन किया जाएगा।

महिला कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि नई कार्यकारिणी में उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने संगठन के कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को भी चयन का प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में नई नियुक्तियों को लेकर मंथन तेज होगा और चरणबद्ध तरीके से नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस फैसले को महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें