फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 27.5 लाख की ठगी में फरार आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा

Mon, 20 Apr 2026 06:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना पंडरी में दर्ज मामले के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी के नाम पर अलग-अलग बैंकों से करीब 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने लगातार तलाश के बाद फरार आरोपी जितेश कुमार चंद्राकर (32 वर्ष), निवासी बलौदाबाजार, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थी के नाम पर फाइनेंस कराकर दो एसी और एक मोबाइल खरीदा और बाद में उन्हें बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज ने अपनी कार में फर्जी पदनाम का बोर्ड लगाकर खुद को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने इसे भ्रामक और छलपूर्ण कृत्य मानते हुए संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। फिलहाल मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें