फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारीडीह कांड : कबीरधाम एएसपी विकास कुमार सस्पेंड, आरोपी की जेल में मौत का मामला

Thu, 19 Sep 2024 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन
निलंबित अधिकारी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को कल देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते रविवार को लोहारीडीह गांव में हुए हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की बुधवार को कवर्धा के जेल में संदिग्ध मौत हो गई थी। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल में रखा गया था। आरोपी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आने से पहले इसकी मौत हो गई थी। मृतक का नाम प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह है। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। 

इस मामले को लेकर बुधवार को पूरे दिन जिले में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। कांग्रेस व साहू समाज ने जांच की मांग की थी। मामले को शांत करने के लिए आनन फानन में देर रात खुद डिप्टी सीएम विजय शर्मा को कवर्धा आना पड़ा। उनके साथ रायपुर से पूरी की पूरी होम मिनिस्ट्री की टीम आई थी। देर रात तक चली मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एएसपी विकास कुमार को सस्पेंड करने की घोषणा की। 

विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव पहुंच गए हैं। वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन

'पुलिस की ऐसी बर्बरता छत्तीसगढ़ में कभी सुनी नहीं गई'

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 'ये आंसू ह्रदय को झकझोर दे रहे हैं...पुलिस की ऐसी बर्बरता छत्तीसगढ़ में कभी सुनी नहीं गई। प्रशांत साहू को पीट-पीट कर मार दिया, उसकी माता जी के शरीर में भी चोट के निशान होने की बात पता चली है। पुलिस की प्रताड़ना के चलते वे चल नहीं पा रही हैं। खून की उल्टियां कर रही हैं, लेकिन फिर भी उनसे कारागृह में काम करवाया जा रहा है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें