फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन: टॉर्च की रोशनी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को खोजने निकले अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

Mon, 30 Jan 2023 04:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के युवा मोर्चा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रविवार की शाम को प्रदर्शनकरियों ने सिविल लाइन में ही टॉर्च लेकर गृहमंत्री को खोजने निकले।
विज्ञापन
टॉर्च की रोशनी में गृहमंत्री ताम्रध्वज को खोजने निकले अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के युवा मोर्चा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रविवार की शाम को प्रदर्शनकरियों ने सिविल लाइन में ही टॉर्च लेकर गृहमंत्री को खोजने निकले। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बेरिकेड्स लगाकर रोका। इस पर धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारी गृहमंत्री के सरकारी बंगले की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सिविल लाइंस सागौन बंगले में एकत्र हुए। इसके बाद गृहमंत्री खोजो यात्रा शुरू की। हाथों में टॉर्च लेकर नारे भी लगाए। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है। राजधानी में चाकूबाजों का स्वागत अब बैंड बाजे से हो रहा, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? चार साल में चार सौ गुना अपराध बढ़ गया है, जो गृहमंत्री को दिखाई नहीं दे रहा है। गृहमंत्री खोजो यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ 
जेसीसीजे के संदीप यदु, अजय देवांगन, जीतेन्द्र बंजारे ने कहा कि रायपुर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रेप, हत्या, चोरी, लूट आदि की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आरोप लगाया कि इसके लिए पुलिस विभाग जितना जिम्मेदार है, उतने ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी हैं। इस वजह से रायपुर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूर कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें