फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशपुर: यात्री बस और हाइवा की भीषण भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल, घायलों को कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

Thu, 12 Feb 2026 06:13 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

बगीचा के रौनी घाटी में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बगीचा से कुसमी जा रही यात्री बस और हाइवा वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बगीचा लाया गया है।
विज्ञापन
फोटो - यात्री बस और हाईवा ट्रक में जोरदार टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में बगीचा–रौनी मुख्य मार्ग पर स्थित रौनी घाटी में गुरुवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। बगीचा से कुसमी जा रही यात्री बस और तेज रफ्तार हाइवा वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया, जहां कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस जांच और यात्रियों के आरोप
सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच, बस में सवार कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय बस का चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस इस गंभीर आरोप की भी जांच कर रही है। घायल यात्रियों में बालमनी बाई (35), निरुता लकड़ा (32), पुनिता (23), जेठू, तृप्ति, आयुष गुप्ता, विक्टोरिया, शिवप्रसाद, सुखनी, दीनानाथ, उमेश प्रकाश यादव, जगन राम, सावित्री, संझियारी, सुनीता, सेवती, आशा एक्का, शुभम और लगन शामिल हैं।

घायलों को तत्काल उपचार
दुर्घटना के तुरंत बाद, आसपास के लोगों ने घायलों की मदद के लिए तत्परता दिखाई। सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया है। कुछ यात्रियों की गंभीर चोटों को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर करने की भी संभावना है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें