फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir : पुलिस लाइन खोखरा में अग्निवीर और थल सेना की भर्ती 15 दिसंबर से,  नौ दिन चलेगा अभियान

Thu, 14 Dec 2023 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर

सार

इसमें छत्तीसगढ़ के 33 जिले से लगभग 7 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर, एसपी और कर्नल ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई जानकारी।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाइन खोखरा के मैदान में 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अग्निवीर सेना और थल सेना की भर्ती की जानी है। इसमें छत्तीसगढ़ के 33 जिले से लगभग 7 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर, एसपी और कर्नल ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई जानकारी।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, पुलिस लाइन के सभाकक्ष में  बुधवार को जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी विजय अग्रवाल और सेना भर्ती के अधिकारी एन सेमलटी ने  प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले को सेना भर्ती के लिए चुना गया है। अग्निविर सेना और थल सेना की भर्ती के लिए पुलिस लाइन के मैदान को तैयार किया गया है। यह मैदान 400 मीटर का है जिसमें तीन राउंड में कुल 1600 मीटर की दौड़ कराई जाएगी। 

अन्य जिले से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी..
 कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जो अभ्यर्थी ट्रेन से आ रहे हैं उन्हें रैली स्थल तक लाने के लिए नैला रेलवे स्टेशन में वहान लगाया जाएगा। पूछताछ केंद्र बनाया गया है साथ ही अभ्यार्थियों के लिए आवास, भोजन के लिए मंडी परिसर को तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


भारी वाहनों पर रोक
एसपी विजय अग्रवाल ने सुरक्षा को लेकर कहा कि पुलिस लाइन मैदान की ओर आने वाली सड़क को खोखरा चौक से फोर लाइन चौक तक बंद कर दिया जाएगा जिससे भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परिसर के अंदर और बाहर 20 जवान तैनात रहेंगे। एसपी ने अपील कर कहा कि अभ्यर्थी किसी भी प्रलोभन में न आएं। भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन होगी। यदि कोई भी व्यक्ति प्रलोभन देने की बात करे तो तुरंत उसकी सूचना दी जाए। 

सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी कर्नल एन सेमल्टी ने बताई केसे होगी भर्ती प्रक्रिया..
कर्नल एन सेमल्टी ने अग्निवीर सेना और थल सेना की भर्ती की प्रक्रिया के बारे में बताया कि सेना में भर्ती के लिए पहले दौड़ कराई जाती  थी मगर इस बार बदलाव किया गया है। पहले ऑनलाइन परीक्षा ली गई जिसमें पास होने वाले लगभग 7 हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया है। सुबह से लेकर रात्रि 12 बजे तक अभ्यार्थियों के दस्तावेज चेक किये जाएंगे। मेडिकल चेक किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 2 बजे रनिंग ट्रैक में दौड़ कराई जाएगी। 15 दिसंबर को पहले दिन 800 अभ्यार्थियों की दौड़ होगी। उसके बाद दूसरे दिन 1000 से 1200 अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें