फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, 16 मई से हीट वेव का अलर्ट; कई जिलों में बारिश और अंधड़ के आसार

Thu, 14 May 2026 10:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को कई इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और लू चलने की चेतावनी जारी की है।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को कई इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बावजूद प्रदेश में स्थानीय मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण अगले पांच दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका सक्रिय है। इसी सिस्टम के असर से प्रदेश में नमी बढ़ी हुई है और मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

रायपुर में गुरुवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने का अनुमान है। शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या तेज हवा चल सकती है। शहर का न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी Raipur का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें